करसोग के पांगणा केअंतर्गत आने वाले पज्यानु गांव में तेंदुए ने एक व्यक्ति परजानलेवा हमला कर दिया है , जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई है। स्थानीय लोगों की सूचना के आधार पर पुलिस घटना सथळ पर आई और शव को पोस्टमार्टम के लिए करसोग के सिविल अस्पताल लाया गया है। दिन दिहाड़े तेंदुए के इस हमले से पूरे गांव के लोगों में दहशत का माहौल है। जानकारी के मुताबिक पज्यानु गांव का 50 वर्षीय राम सिंह हर रोज की पशुओं को चाराने के लिए जंगल में ले गया था। वहीं जंगल में वह पशु को चराते वक्त साथ ही बैठा आराम कर रहा था। उसी वक्त राम सिंह पर तेंदुए ने अचानक से पीछे से हमला कर दिया। हमले के वक्त व्यक्ति के मुंह से जोर से एक चींख निकली। जिसे सुनकर साथ लगते घर से एक व्यक्ति घर से बाहर निकला और शोर मचाते हुए घटना स्थल की ओर दौड़ा। इतने में गांव के कई लोग एकत्रित हो गए और जोर से मचे शोर के कारण तेंदुआ घटना स्थल से भाग गया। लोगों ने मौके पर पहुंचते ही तुरन्त इसकी सूचना पांगणा पुलिस चौकी को दी। जहां से एएसआई चमन लाल के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने घटना स्थल पर पहुंच कर मुआयना किया। चमन लाल ने कहा कि रस बारे में मामला दर्ज कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल हॉस्पिटल करसोग लाया गया है। उधर तेंदुए के हमले के बाद गांव के लोग घरों से बाहर निकलने में भी घबरा रहे है। खासकर महिलाएं और बच्चों को घर से अकेले बाहर नहीं भेजा जा रहा है। स्थानीय लोगों ने वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने के लिए जंगल में पिंजरा लगाने की मांग की है।
करसोग मे तेंदुए का आतंक ५० साल के व्यक्ति को नोचा मौके पर मौत