प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने उत्तर प्रदेश सरकार की आलोचना करते हुए कहा है कि वह स्वतंत्र देश मे स्वतंत्र नागरिक के अधिकार का हनन नही कर सकती।देश का नागरिक अपनी आजादी से कही भी आ जा सकता है।उन्होंने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ पुलिस के दुर्व्यवहार की निदा करते हुए कहा कि कांग्रेस भाजपा की हर दमनकारी नीति का मुंह तोड़ जबाब देगी। राठौर ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में जो जंगल राज चल रहा है उसका जल्द अंत होगा।उन्होंने कहा कि भाजपा कांग्रेस नेताओं से डरी हुई है इसलिए उनके नेताओं को लोगों के बीच जाने से रोका जा रहा है।उन्होंने उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपराधियों पर अंकुश लगाने में तो पूरी तरह नाकाम साबित हो रहें है,ऐसे में प्रभावित परिवारों से मिलने जा रहे उनके नेताओं को रोका जा रहा है।।उन्होंने कहा कि जिस ढंग से आज उत्तर प्रदेश सहित देश में महिलाओं के साथ बर्बरता हो रही है वह चिन्ता की बात है। राठौर ने कहा है कि भाजपा देश की आवाज को नही दबा सकती।उन्होंने कहा कि भाजपा देश की ज्वलंत समस्याओं से ध्यान हटाने के लिए कांग्रेस नेताओं पर झूठे आरोप लगा कर देश को गुमराह करने का प्रयास कर रही है,जिसमें वह अब सफल नही हो पाएगी।